अटल पार्क में चला स्वच्छता अभियान, विधायक अजय सिंह ने दिया स्वच्छता का संदेश


अटल पार्क में चला स्वच्छता अभियान, विधायक अजय सिंह ने दिया स्वच्छता का संदेश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के विधायक अजय सिंह ने रविवार को नगर पंचायत परसपुर स्थित अटल पार्क में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

इस दौरान विधायक अजय सिंह ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अटल पार्क परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान होने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार भी है।

विधायक ने उपस्थित लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर ही राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता भी सेवा है और स्वच्छ भारत ही विकसित भारत का मार्ग है। एक कदम स्वच्छता की ओर, एक कदम विकसित भारत की ओर।”

उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह, सभासद सिद्धांत शुक्ला (अंशू), पारसनाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार सैनी, अनुज प्रताप उर्फ पुत्ती सिंह, राजू गुप्ता, प्रदीप सिंह सहित अनेक प्रधानगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस