विश्व कल्याण सेवा संस्थान द्वारा चौराहे का नाम ‘सम्राट अशोक चौक’तथा मार्ग का नाम ‘गोस्वामी तुलसीदास मार्ग’ रखने की मांग9

 


विश्व कल्याण सेवा संस्थान द्वारा चौराहे का नाम ‘सम्राट अशोक चौक’तथा मार्ग का नाम ‘गोस्वामी तुलसीदास मार्ग’ रखने की मांग

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। विश्व कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष विनय मौर्य ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी को भेजकर कर्नलगंज बस स्टॉप चौराहे का नाम ‘सम्राट अशोक चौक’ तथा कर्नलगंज-परसपुर मार्ग का नाम ‘गोस्वामी तुलसीदास मार्ग’ घोषित किए जाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि सम्राट अशोक शांति, न्याय और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं, जबकि गोस्वामी तुलसीदास भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के महान प्रेरणास्रोत हैं। संस्थान ने दोनों स्थानों का नामकरण कर क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को सशक्त बनाने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है। :::

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस