दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

 


दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, भेजा न्यायालय 

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न एवं विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।

जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिममी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्या के निर्देशन में थाना परसपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच के थाना रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम कोदरैला मौजा गवरखा निवासी राजकुमार पाण्डेय ने थाना परसपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पुत्री निधि का विवाह 17 मई 2025 को हिन्दू रीति-रिवाज से परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी पुरवा निवासी शिवम तिवारी के साथ किया था। विवाह में पर्याप्त दान-दहेज देने के बावजूद पति शिवम तिवारी और सास शीला देवी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित करते थे।

वादी के अनुसार उनकी पुत्री समय-समय पर उत्पीड़न की जानकारी उन्हें देती रहती थी। आरोप है कि 24 जून 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर निधि की गला दबाकर हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह व हमराह कांस्टेबल अभिषेक यादव ने मुख्य आरोपी शिवम तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी ग्राम तिवारी पुरवा मौजा पूरे तिवारी, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को शनिवार को सुकई पुरवा बंधा नन्दौर के पास से गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस