रामकृष्ण मिशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर,सैकड़ो मरीजों का हुआ इलाज
रामकृष्ण मिशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर,सैकड़ो मरीजों का हुआ इलाज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित भौरीगंज मार्ग स्थित सद्गुरु मैरिज हाल में राम कृष्ण मिशन एवँ विवेकानन्द पॉली क्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
मरीज़ों का पंजीकरण करते कार्यकर्ता सहयोगी गणशिविर के आयोजक शैलेन्द्र सिंह एवं सरजू प्रसाद कौशल ने जानकारी देते हुये बताया इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ह्रदय,नेत्र एवं हड्डी रोगसे सम्बंधित सैकड़ो मरीजों की जांच एवँ निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम मरीजों का पंजीकरण किया गया तदुपरांत सम्बन्धित विभाग के चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज एवँ जानकारी दी गयी।बड़ी बीमारी से सम्बंधित मरीजों को प्राथमिक उपचार के पश्चात विवेकानन्द पॉलिक्लिनिक लखनऊ पर पहुंचकर निःशुल्क उपचार हेतु परामर्श दिया गया।
ईसीजी जाँच करते डॉ0 संजय सिंहवहीं आशीष सिंह ने बताया कि विवेकानन्द पॉलिक्लिनिक एवँ आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ से पधारे ऑर्थो के डॉ गौरव राजपूत,डॉ प्रियांशी प्रिया, नेत्र विभाग के डॉ निदा उस सहर, डॉ संजय सिंह,हार्ट के डॉ के आर राजन दास, ईसीजी विभाग (कार्डियलॉजिस्ट) डॉ संजय सिंह, फार्मासिस्ट महेश प्रसाद,मनोज गिरि, अविनाश सेनापति के द्वारा तकरीबन ढाई सौ मरीजों की जांचोपरांत उपचार की गया।
रक्तचाप की जांच करते डॉ0 के आर राजन दासउक्त शिविर को कुंवर विजय बहादुर सिंह उर्फ बच्चा साहब,राधेश्याम सोनी,घनश्याम गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष), विजय चौरसिया का विशेष योगदान रहा है।चश्मे की जाँच करते नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ0 संजय सिंह




