मां गायत्री दीप यज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, यज्ञीय संस्कृति का दिया संदेश


मां गायत्री दीप यज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, यज्ञीय संस्कृति का दिया संदेश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सेमरी में एक दिवसीय मां गायत्री दीप यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर मंत्रजाप, भजन-कीर्तन एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया।

कार्यक्रम के आयोजक प्रेम नाथ पाण्डेय ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं मार्गदर्शन में जगत कल्याण की भावना से प्रति वर्ष मां गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा समाज में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के उद्देश्य से निरंतर संचालित की जा रही है।

दीप यज्ञ में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सुशीला देवी ने आध्यात्मिक सत्संग, भजन-कीर्तन एवं मां गायत्री मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गायत्री दीप यज्ञ एक सामूहिक आध्यात्मिक अनुष्ठान है, जिसका उद्देश्य मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के माध्यम से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना तथा लोककल्याण की भावना का संचार करना है।


उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से मां गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तथा अपने समक्ष मिट्टी के दीपक प्रज्वलित कर उन्हें ज्ञान, प्रकाश और सद्बुद्धि के प्रतीक के रूप में स्थापित करते हैं। मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की जाती हैं और अंत में सामूहिक आरती सम्पन्न होती है।

प्रवचन के दौरान यह भी बताया गया कि गायत्री परिवार द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में इस प्रकार के आध्यात्मिक अनुष्ठान देश ही नहीं, बल्कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे मानवता, सद्भाव और विश्व कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं विश्व शांति की कामना के साथ हुआ।


उक्त कार्यक्रम में रमेश चन्द पाण्डेय,श्यामनाथ पाण्डेय,पवन कुमार शुक्ला,सुनील पाण्डेय,सालिक मिश्रा,शिवशंकर पाण्डेय,विनोद मिश्रा, बद्रीनाथ पाण्डेय,इकबाल बहादुर सिंह,घनश्याम कोटेदार,वीरेंद्र बहादुर सिंह (मड़हा),ओमप्रकाश पाण्डेय,रामलाल मिश्रा,अशोक पाण्डेय,रामशंकर पाण्डेय, सचिन पाण्डेय सहित तमाम श्रद्धालुओँ ने हवन पूजन किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस