अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की चहुँदिश रही गूँज, चेयरमैन मण्डल अध्यक्ष ने किया योग

 


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की चहुँदिश रही गूँज, चेयरमैन मण्डल अध्यक्ष ने किया योग

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।।  परसपुर ब्लॉक मुख्यालय समेत महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम,महर्षि दयानन्द वैदिक इंटर कॉलेज ,उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में "करो योग,रहो निरोग" के जबरदस्त नारों के साथ योगासन किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल प्रभारी विद्याभूषण द्विवेदी के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह के आह्वान पर क्षेत्रीय विधायक के बड़े भाई मनमोहन सिंह के अगुवाई में सैकड़ो लोगों ने योगासन किया।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि अपने शरीर को पूर्णतया फिट रखने का योग ही एकमात्र निःशुल्क संशाधन है।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को चाहिये कि प्रातः कालीन बेला में नित्य प्रतिदिन योगासन करने से शरीर मे व्याप्त बड़ी से बड़ी बीमारी से बिना औषधि के निजात मिलती है।

वहीं मनमोहन सिंह ने कहा कि योग करने के दौरान शरीर से जितना पसीना निकलता है समझ लीजिए कि शरीर के विकार बाहर निकल जाता है।उन्होंने कहा कि योग के दौरान विभिन्न आसनों का प्रयोग किया जाता है।सभी आसन का अलग अलग महत्व है।



इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष रामसिंह,मण्डल मंत्री अनुज प्रताप उर्फ पुत्ती सिंह,महामंत्री बृजेश सिंह,प्रदीप कुमार सैनी,पारसनाथ सिंह,राजू गुप्ता सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व ब्लॉक कर्मियों की उपस्थिति रही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस