श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में होगा यथार्थ गीता पाठ एवं चतुर्थ भंडारा
श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में होगा यथार्थ गीता पाठ एवं चतुर्थ भंडारा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर, गोण्डा।। परम पूज्य श्री सद्गुरुदेव भगवान की असीम कृपा से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम में यथार्थ गीता पाठ एवं चतुर्थ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आयोजक ने सभी गुरु भाइयों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
आयोजक मनोज सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यथार्थ गीता पाठ का शुभारंभ 25 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से होगा, जबकि 26 जून 2026 को प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गुरु भाइयों के शामिल होने की संभावना है।
इस आयोजन का संचालन ग्राम जरौली, परसपुर निवासी मनोज सिंह एवं शिव दर्शन सिंह "जुगून सिंह" (मां वाराही धर्मकांटा) द्वारा किया जा रहा है। आयोजक ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले गुरुभाइयों तथा धर्मप्रेमी बन्धुओं के सक्तेशगढ़ जाने के लिए बस 25 जून की सुबह आठ बजे मां वाराही धर्मकांटा जरौली से रवाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना का प्रसार एवं श्रद्धालुओं को यथार्थ गीता के संदेश से जोड़ना है।
