जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले में लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात
जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले में लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
कर्नलगंज गोण्डा।। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के विकास खंड कर्नलगंज में रविवार को जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया तथा आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें माताओं एवं बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, तथा आशा बहुओं को सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य मेले के बारे में जानकारी लेते विधायक अजय सिंह
वहीं स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा वितरण की व्यवस्था की गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। डबल इंजन सरकार प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावशीलता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य संतोष सिंह (मुन्ना भैया),सूरज सिंह,राकेश सिंह,राजदेव शुक्ला, सीपी सिंह,अजय सिंह उर्फ पप्पू, राजू सिंह, ग्राम प्रधानगण, खंड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, आशा बहनें, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।






