यातायात नियम तोड़ने वालों पर परसपुर पुलिस का शिकंजा, चेकिंग अभियान में कटे चालान

 


यातायात नियम तोड़ने वालों पर परसपुर पुलिस का शिकंजा, चेकिंग अभियान में कटे चालान

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत बेलई पुल के समीप धर्मनगर मोड़ पर मं चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ई-चालान किए गए। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और नियमों का पालन करने की अपील की।

 मंगलवार की शाम थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया।

  बाइक चालक को चेतावनी देते थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी

थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान में वाहनों के आवश्यक प्रपत्रों की जांच की गई। साथ ही स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ई-चालान किए गए। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और नियमों का पालन करने की अपील की।

थानाध्यक्ष ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस