परसपुर में रविवार को लगेगा निःशुल्क हृदय, हड्डी एवं नेत्र चिकित्सा शिविर

 


परसपुर में रविवार को लगेगा निःशुल्क हृदय, हड्डी एवं नेत्र चिकित्सा शिविर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार, 21 जून 2026 को परसपुर में निःशुल्क हृदय चिकित्सा, हड्डी रोग एवं नेत्र चिकित्सा परामर्श एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रमद्वारा संचालित विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में तथा श्री रामकृष्ण सेवा समिति परसपुर के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस बावत आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 21 जून रविवार को परसपुर नगर के भौरीगंज मार्ग स्थित सदगुरू मैरेज हॉल में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।

श्री सिंह ने बताया कि शिविर में ईसीजी एवं आवश्यकता अनुसार रैंडम ब्लड शुगर जांच निःशुल्क की जाएगी। वहीं जरूरतमंद मरीजों के लिए लिपिड प्रोफाइल, टीएमटी एवं 2डी इको जांचें विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में निःशुल्क कराई जाएंगी।हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, सीएबीजी एवं अन्य कार्डियक सर्जिकल प्रक्रियाएं आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क अथवा अत्यधिक रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा हड्डी रोगों से संबंधित सभी बीमारियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा।

आयोजक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नेत्र रोग शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा।

आयोजकों के मुताबिक शिविर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना एवं टीपीए रोगियों के लिए कैशलेस सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए सरजू प्रसाद कौशल (9451039157), आशीष सिंह (9415252884), राधेश्याम सोनी (9208597148), विजय बहादुर सिंह ‘बच्चा साहब’ (9838500320), विजय चौरसिया (9918600010) तथा आयोजक शैलेन्द्र सिंह (7565872266) से संपर्क कर मरीज का पंजीकरण एवँ अन्य सुझाव जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस