अग्निकांड के बाद गोंडा में लाइब्रेरियों पर सख्ती, डीआईओएस ने जारी किए नोटिस
अग्निकांड के बाद गोंडा में लाइब्रेरियों पर सख्ती, डीआईओएस ने जारी किए नोटिस
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद गोंडा जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले में संचालित लाइब्रेरियों की जांच शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. रामचंद्र ने सभी लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस जारी कर पेयजल, शौचालय, विद्युत, वेंटिलेशन और अग्निशमन उपकरण सहित उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि सूचना उपलब्ध न कराने अथवा निरीक्षण में मानक विहीन व्यवस्थाएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से अपने अधीनस्थ सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों से विकासखंडों में संचालित सभी लाइब्रेरियों की जानकारी एवं उनका विवरण भी तलब किया गया है।
डॉ. रामचंद्र ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान चलाकर मानक विहीन लाइब्रेरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
