विश्व योग दिवस पर एबीवीपी के तत्वावधान में कराया सामूहिक योगाभ्यास


विश्व योग दिवस पर एबीवीपी के तत्वावधान में कराया सामूहिक योगाभ्यास

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में शनिवार को परसपुर नगर पंचायत स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के प्रांगण में विश्व योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।



    योग दिवस को लेकर सम्बोधित करती प्राचार्या वीना सिंह

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या वीना सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है।


           योग करती महाविद्यालय के छात्र व छात्राएं

कार्यक्रम में महाविद्यालय क नियंता डॉ. सीमा तिवारी, डॉ एसपी सिंह,डॉ.अजीत सिंह, डॉ.हरेंद्र सिंह यादव, डॉ.अनुपमा सिंह, रंजू सिंह, एबीवीपी के नगर मंत्री नैमिष सिंह, नगर सहमंत्री महक सिंह, विशाल कुमार, खेलो भारत सहसंयोजक तथा सोशल मीडिया संयोजक आशुतोष वर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस