सहकार भारती ने चलाया जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी


सहकार भारती ने चलाया जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया।


अभियान के तहत गौरा सिंहनापुर सहित कई गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी देने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा योजनाओं से जुड़े उनके प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, धर्मराज प्रजापति, वीरेंद्र सिंह सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस