शांति भंग की आशंका के तहत चार व्यक्तियों का किया चालान
शांति भंग की आशंका के तहत चार व्यक्तियों का किया चालान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुये थाना उमरी बेगमगंज की पुलिस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत शांति व्यवस्था भंग करने के कारण धारा- 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 की कार्यवाही कर चार अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
प्रभारी निरीक्षक थाना उमरी बेगमगंज नरेंद्र राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश यादव मय हमराह आरक्षी सूरज कुमार के द्वारा शांति भंग की आशंका के तहत रमेश सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह (47),अशोक सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह (45),मल्हू सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह (40),अकबाल सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह (58) निवासीगण सोनौली मोहम्मदपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
