पूर्व सभासद प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड का एक आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


हत्या का वांछित अभियुक्त धर्मबीर उर्फ चन्दन सिंह गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी।जिसमे मृतक की पत्नी पीड़िता नीलम सिंह की तहरीर पर परसपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुट गई। वहीं उक्त हत्या प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी कर्नेलगंज चन्द्रपाल शर्मा के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष परसपुर दिनेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रतीक पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र शाही,विनोद सिंह,महिला आरक्षी प्रीती सिंह द्वारा हत्या का आरोपी अभियुक्त ग्राम राजाटोला वार्ड नम्बर दस निवासी धर्मबीर सिंह उर्फ चन्दन सिंह को गिरफ्तार कर वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस