बिजली कटौती व ट्रिपिंग समस्या से निजात दिलाने हेतु ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र
बिजली कटौती व ट्रिपिंग समस्या से निजात दिलाने हेतु ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर परसपुर में बिजली की भीषण कटौती व ट्रिपिंग की समस्या से त्रस्त क्षेत्रवासियों ने परसपुर विकास मंच के माध्यम से अपनी समस्या को ऊर्जा मंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीयजनो ने एक पत्र उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को भेजकर बिजली सम्बन्धी समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रोँ में बीस घण्टे विद्युत सप्लाई देने की घोषणा परसपुर में बेअसर दिखाई देती है। इस क्षेत्र में चौबीस घंटे में केवल आठ से दस घण्टे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उसमें भी दो दो मिनट की ट्रिपिंग का नया खेल भी शामिल है।उक्त पत्र को संज्ञान मे लेते हुये सरकार के मंशानुरूप बीस घण्टे विद्युत सप्लाई बहाल कराने की ऊर्जा मंत्री से मांग की है।
इस दौरान सील सिंह,विवेक तिवारी,बीडी सिंह,अभिनाश,राकेश शुक्ला,हर्षित सिंह,केडी सिंह सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।
