पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा बनी रेखा तिवारी चढ़ी पुलिस के हत्थे

 


पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा बनी रेखा तिवारी चढ़ी पुलिस के हत्थे


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

लखनऊ।।दरोगा बनने की ललक ने आखिरकार महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास से फर्जी महिला दरोगा बनी रेखा तिवारी को गुलरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला दरोगा पुलिस की वर्दी पहन कर अपने आपको दरोगा बताकर लोगों पर धौस जमाकर वसूली कर रही थी। यही नही चौकी पर दारोगा बताकर पैसा लेकर पैरवी भी करती थी। शक होने पर स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों से की गई।अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर दरोगा का रूप धारण किये उक्त आरोपी महिला दरोगा को पकड़कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस