मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला समेत पांच झुलसे

 


मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला समेत पांच झुलसे

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक में मुहर्रम के दिन बड़ा हादसा होने से खुशियां मातम में बदल गयी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक इटियाथोक क्षेत्र के तेलियानी रोड पर मुहर्रम  जुलूस लेकर निकले।ताजिया लेकर चल रहे तकरीबन् पांच लोग हाईटेंशन विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गए।करंट लगने से झुलसे पांच लोगों में दो लोगों का सीएचसी पर ही इलाज करके घर वापस भेज दिया है और तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज गोण्डा रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि जुलूस के दौरान ताजिया हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ।          थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि लगभग पांच लोग झूलसे हैं।जिसमे दो लोगो को इटियाथोक से ही उपचार करके घर भेज दिया गया है।तीन लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं जो खतरे से बाहर हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस