बहुचर्चित ओमप्रकाश हत्याकांड की महापंचायत में हत्या आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की उठी मांग
बहुचर्चित ओमप्रकाश हत्याकांड की महापंचायत में हत्या आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की उठी मांग
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत राजाटोला निवासी ओमप्रकाश हत्याकांड को लेकर रविवार को मृतक के आवास पर एक महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों ने ओमप्रकाश हत्याकांड के हत्यारोपी उदयभान उर्फ लल्लन सिंह और उनके पुत्रों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की।
परसपुर विकास मंच के तत्वावधान व अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस पंचायत की अध्यक्षता कमल सिंह द्वारा की गई। उन्होंने अवैध रूप से बने लल्लन के घर को गिराए जाने की भी मांग रखी। पंचायत में मौजूद कुंवर राजेन्द्र सिंह उर्फ बच्चा साहब सहित अन्य लोगों ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
अपनी मांग रखते राघवेंद्र प्रताप सिंहबताते चलें कि गत 19 जुलाई को दिनदहाड़े हुए हमले में मारे गए सपा नेता ओमप्रकाश सिंह के आवास पर आयोजित इस महापंचायत में लोगों ने एक स्वर में शोक संतप्त परिवार को न्याय दिलाने, पिता-पुत्र सहित चारों आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किए जाने, संपत्तियों को कुर्क करने, और पूर्व दर्ज केस की पुनः जांच कराए जाने सहित छह बिंदुओं पर एसपी से मांग की। ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को डाक द्वारा भेजे गए पत्र में कहा कि आरोपी और उनका पुत्र अपराधी प्रवृत्ति के हैं। संगठित गिरोह के चलते परिवार वालों में भय व्याप्त है। उन्होंने आरोपी के सदस्यों को गांव आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की ताकि परिजन और गांव के लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। साथ ही अवैध रूप से भूमि पर बने मकानों को ढहाए जाने की भी बात रखी गई।
महापंचायत में उपस्थित ग्रामीणों की भीड़
इस अवसर पर प्रदीप सिंह, वीपी सिंह, कमलकिशोर सिंह,प्रशान्त सिंह उर्फ सोमू, राघवेंद्र सिंह,अरविंद,सुनील सिंह,उदय सिंह,संजय सिंह,राकेश सिंह और देवेंद्र सिंह काका, विजय सिंह,देवप्रकाश सिंह, विपिन सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।





