मछली पकड़ने गये युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत,परिजनों में छाया मातम
मछली पकड़ने गये युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत,परिजनों में छाया मातम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नेलगंज गोडियन पुरवा निवासी बब्लू कश्यप का 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार शनिवार की शाम जाल लेकर तालाब में मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था। मगर वह देर रात्रि तक घर वापस नही पहुंचा, जिस पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। सारी रात खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नही चल सका।
सुबह होते ही परिवार के लोग पुनः आस पास के तालाबों में उसकी तलाश करते हुये परिजन सकरौरा घाट के समीप एक तालाब के किनारे पहुंचे तो सुनील कुमार का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया और मछली पकड़ने वाला जाल उसके पैर में फंसा था। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार उसका कपड़ा व चप्पल तालाब के किनारे पड़ा है। जिसकी सूचना डॉयल112 पर दी गयी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने पूछताछ करके स्थानीय कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया।
सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
