ओमप्रकाश हत्याकाण्ड में पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा की उठाई मांग


ओमप्रकाश हत्याकाण्ड में पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा की उठाई मांग

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम राजाटोला ने निवासी ओमप्रकाश सिंह की हत्या को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवीपाटन मण्डल प्रभारी सुशील पासी तथा प्रदेश महासचिव  एवं जनपद प्रभारी मुकेश सिंह चौहान व प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनके सुरक्षा,परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी,तथा एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान किये जाने की सरकार से मांग की है।प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी ने कहा कि सर्वप्रथम तो जिला और तहसील स्तर पर अनुमन्य लाभ जैसे किसान दुर्घटना बीमा, पीएम बीमा, समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्बल आय वर्ग के लिए संचालित तमाम योजनाओं के तहत जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अभिलंब व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। 


वहीं प्रदेश सचिव त्रिलोकीनाथ तिवारी ने उक्त घटना की निंदा करते हुये कहा कि इस कदर से हत्या करना एक जघन्य अपराध है।उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुये कहा कि हत्या अभियुक्तों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।पुलिस की नाकामयाबी के कारण यह हत्या हुई है।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ही प्रशासन मामले को संज्ञान में ले लेता तो इस तरह की घटना नही ही सकती थी।

 इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सगीर खान,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा कश्यप, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान,शाहिद अली कुरेशी, सभासद हाजी अब्दुल सईद,सभासद अरविंद शुक्ला,इफ्तिखार अंसारी,राम सिंह,अवधेश तिवारी,वेदप्रकाश सिंह,यदुनाथ पाण्डेय,मोहम्मद सलीम,  अनवर अली सहित तमाम कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस