ओमप्रकाश हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा


ओमप्रकाश हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र के राजाटोला में ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड मामले पुलिस ने हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन को नहर पुलिया के समीप से मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है।पुलिस टीम अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर पर गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं मुकदमे का पांचवा आरोपी रोहित सिंह उर्फ बाबा निवासी बलगर पुरवा नन्दौर को भौरीगंज मोड़ के समीप से पुलिस मुठभेड़  में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय खोखा व मिस कारतूस व बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल बरामद किया है। 

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को चुनावी रंजिश के चलते राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह की दिनदहाड़े धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घायलावस्था में अस्पताल ले जाते समय जिनकी मृत्यु हो गयी। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस बल के साथ घटलास्थल पर पहुॅचकर निरीक्षण किया था। फील्ड यूनिट, डाॅग स्क्वायड ने घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन किया। मृतक की पत्नी नीलम सिंह ने थाना में चार नामजद व एक अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध हत्या मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।  21 जुलाई को पुलिस टीम ने हत्याभियुक्त धर्मवीर सिंह उर्फ चन्दन सिंह राजाटोला को पसका मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस