पूर्व सांसद ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात,दी आर्थिक सहायता

 


रोटी हुई बच्ची को पानी पिलाकर सांत्वना देते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

पूर्व सांसद ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात,दी आर्थिक सहायता

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विगत 19 जुलाई को परसपुर क्षेत्र के राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह की निर्मम हत्याकांड को लेकर कैसरगंज लोकसभा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान किया।इस दौरान श्रीसिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुये कहा कि आपको न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि हत्या आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।वही मृतक ओमप्रकाश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि मानी जायेगी।


इस प्रकरण में राजनीति न करके सभी दलों को मिलकर मृतक परिवार की हर सम्भव मदद करना चाहिये।यह बड़ी ही अच्छी बात है कि सभी एकजुट होकर मदद करने में लग गये जिसका ही यह परिणाम है कि पुलिस प्रसाशन ने त्वरित कार्यवाही करते हुये हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


  इस दौरान डॉ0 अरुण सिंह,राजेश सिंह,वीपी सिंह,विनोद पाण्डेय,विपिन सिंह पिंकू,चंद्रप्रकाश सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह,प्रदीप सिंह,शिवा,जितेन्द्र, संजय सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजन् उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस