सिंचाई की मोटर,एवं मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
सिंचाई की मोटर,एवं मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज पुलिस ने दो अभियुक्त को चोरी की मोटर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशक्रम का अक्षरशः अनुपालन करते हुये उपनिरीक्षक संजीव चौहान व पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार को उमरी बाजार से मां वाराही जाने वाले मार्ग से गोण्डा कोतवाली देहात के ग्राम माधवपुर निवासी रामजोधन पुत्र भवानीभीख तथा विकास पुत्र राजेश कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक सिचाई करने वाली बिजली मोटर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद कर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
