तालाब में नहाने गये तीन बच्चों में दो की डूबकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम
तालाब में नहाने गये तीन बच्चों में दो की डूबकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र वजीरगंज में तालाब में स्नान करने गए 3 बच्चे पानी मे डूब गए। गहराई में चले जाने से दो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई। तथा एक बच्चे को बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वजीरगंज क्षेत्र के करदा गांव स्थित तालाब में नहाने के लिए बच्चे गए हुये थे,जहां गहरे पानी में चले जाने से 12 वर्षीय शुभम तथा 10 वर्षीय राज की डूबकर मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा तीसरे बच्चे आकाश (10) को बचा लिया गया,जिसका सीएचसी वजीरगंज में इलाज चल रहा है।
