डॉ0 की लापरवाही से गर्भ में पल रहे बच्चे व गर्भवती महिला की मौत,मुकदमा दर्ज


 डॉ0 की लापरवाही से गर्भ में पल रहे बच्चे व गर्भवती महिला की मौत,मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना उमरी बेगमगंज के डिक्सिर पूरे तिवारी पुरवा निवासी रामनाथ कोरी पुत्र फेरई कोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को पीड़ित की गर्भवती पत्नी के डिलेवरी हेतु डॉ0 सीमा सिंह द्वारा पीएचसी पर भर्ती किया।बाद में हालत गम्भीर होने गुमराह करके रेफर कर दिया गया।

आरोप है कि डॉ0 के लापरवाही के चलते पेट मे ही बच्चे की मृत्यु हो गयी। वहीं रेफर उपरांत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी पत्नी की भी मृत्यु हो गयी।

         प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप रॉय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर पीएचसी डिक्सिर की डाक्टर सीमा सिंह के विरुद्ध विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस