ओमप्रकाश हत्याकांड में पुलिस को मिली एक और कामयाबी,मुख्य आरोपी सहित चौथे आरोपी सूरज को भी धर दबोचा


ओमप्रकाश हत्याकांड में पुलिस को मिली एक और कामयाबी,मुख्य आरोपी के बेटे चौथे आरोपी सूरज को भी धर दबोचा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। बीते 19 जुलाई को परसपुर के राजाटोला गांव में एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी। जिसके स्थानीय पुलिस ने मृतक की पीड़िता पत्नी नीलम सिंह की तहरीर पर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी मे जुट गयी। इस दौरान गत 20 जुलाई को धर्मवीर सिंह उर्फ चन्दन तथा 22/,23 जुलाई की रात को रोहित सिंह को एसओजी एवं पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी लल्लन उर्फ उदयभान सिंह की गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशक्रम का अक्षरशः अनुपालन करते हुऐ मुखबिर की सूचना पर एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चरहुंआ मार्ग नहर पुलिया के समीप उक्त हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन को घेर लिया गया।जिस पर आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने की वजह से वह घायल होकर गिर गया।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर,कारतूस तथा एक बिना नम्बर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गयी।

   वहीं 24 जुलाई की सुबह तकरीबन बजे भौरीगंज मोड़ से समीप हत्याकांड का चौथा आरोपी सूरज उर्फ सूर्यप्रताप सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

     इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश हत्याकांड के चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है। पांचवे व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर टीमें लगी है शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की निशानदेही पे घटना में प्रयुक्त एक अदद बांका भी बरामद कर लिया गया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस