महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की प्राचार्या ने रन फ़ॉर फ़िटनेस कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 


महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की प्राचार्या ने रन फ़ॉर फ़िटनेस कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर पंचायत परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में एनसीसी के तत्वावधान में रन फ़ॉर फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


एएनओ डॉ0 हरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि रन फ़ॉर फिटनेश कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या वीना सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेटों ने दौड़ लगाई।उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी क्षेत्र में जाना है तो शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसके लिये प्रत्येक व्यक्ति को हार्टवर्क अथवा शारीरिक श्रम करना हितकर होता है।


इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संदीप सिंह मोनू,डॉ0 एसपी सिंह, डॉ0 सीमा तिवारी,अनुपम,विक्रांत शुक्ला संध्या सिंह सहित अन्य स्टाफ व एनसीसी के कैडेट मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस