फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू,गांव गांव लगेंगे कैम्प.......एडिओएजी अनूप सिंह चौहान
फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू,गांव गांव लगेंगे कैम्प.......एडिओएजी अनूप सिंह चौहान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान ने क्षेत्र से समस्त सम्मानित किसानो से अपील करते हुये कहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 8 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में कृषि विभाग के कर्मचारी एवं लेखपाल आपके गाँव मे कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संपादित करेंगे। जिसके अंतर्गत आपका आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर वेरीफिकेशन करके एक फार्मर आईडी जेनरेट कर आपकी भूमि का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। इसके लिए कैम्प स्थल पर अपना आधार कार्ड,आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन,तथा खेतौनी लेकर उपस्थित अधिकारियों से रजिस्ट्रेशन का कार्य अवश्य करा लें।
श्रीसिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत प्राप्त यूनिक आईडी का उपयोग भविष्य में विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि,फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए किया जाएगा।
