संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

 


संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत चरसडी गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकने की खबर सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को परसपुर क्षेत्र के चरसडी गांव निवासी बीस वर्षीय नितिन श्रीवास्तव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लगे हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। जिसकी सूचना मृतक की दादी जनक दुलारी द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया तथा शव को नीचे उतरवाया।वहीं जानकारी एकत्रित कर विभिन्न विंदुओं का जायजा लिया,तदुपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।जनपद से पहुंची फॉरेन्सिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन कर अन्य जानकारी हासिल किया।

       इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु  भेज दिया गया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस