परसपुर विकास मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा सहित रखी छः सूत्रीय मांग

 


परसपुर विकास मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा सहित रखी छः सूत्रीय मांग


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अन्तर्गत वार्ड नम्बर दस राजाटोला निवासी स्व0 ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड को लेकर परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित एक पत्र भेजकर विभिन्न मांगों की मांग की है।उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराने हेतु पत्र में लिखा है कि गत 19 जुलाई को जनपद गोण्डा के विकास खण्ड परसपुर राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह की दिनदहाड़े घर मे घुसकर फरसे व बांका से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। उनके परिवार में बीमार पत्नी,दो बेटियां तथा दो छोटे छोटे बेटे है।परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है,वहीं विपक्षीगण दबंग व आपराधिक इतिहास वाले लोग हैं, जिसे संज्ञान में लेते हुये सर्वप्रथम मृतक के परिजनों बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए,तथा आर्थिक स्थिति को देखते हुये पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए,छोटे छोटे बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जाये,परिवार में किसी एक को सरकारी नौकरी दिलाई जाये जिससे कि उस पीड़ित परिवार का भरण पोषण हो सके।मृतक ओमप्रकाश की पत्नी जोकि लीवर की बीमारी से ग्रसित हैं उनका इलाज सरकारी खर्चे से करवाया जाए।और सबसे बड़ी मांग यह है कि उक्त घटना प्रकरण की सीबीआई द्वारा जाँच कराई जाये, दोषी पाये जाने वाले लोंगो के ऊपर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाये।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस