डीएम ने ब्लॉक परसपुर के कई ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 


डीएम ने ब्लॉक परसपुर के कई ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत दूर दराज गांवों में रहने वाली जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिये गोण्डा की जिलाधिकारी  नेहा शर्मा द्वारा निरन्तर चलाए जा रहे जन चौपाल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उन्होंने परसपुर ब्लाक की छ: ग्राम पंचायतों बलमत्थर, परसपुर, चरौहां,डेहरास,पुरैना एवं कटैला में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर गांव में हो रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को जाना। ग्राम वासियों द्वारा राशन वितरण, आवास, किसान सम्मान निधि, राजस्व, पेंशन, विद्युत मामले आदि से संबंधित समस्या को रखा गया। 


        डीएम ने गांव में विकास कार्यों का सत्यापन भी कराया तथा जहां खामियां मिली, उन्हें तुरंत दुरूस्त कराए जाने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं  विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखी जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब कर समस्या का निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। 


    जिलाधिकारी की ग्राम चौपाल में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

 जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि किसी कर्मचारी या किसी अधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान में जरा सी भी लापरवाही बरती गई तो लापरवाह कर्मचारी अथवा अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


        ग्राम पंचायत चरौंहा में ग्राम चौपाल के दौरान समस्त ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत के मजरा राम नेवल तिवारी पुरवा में वर्ष- 2021 में तेज आंधी व पानी आने के कारण विद्युत पोल टूट गया था जिससे उक्त गांव की विद्युत सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई थी, बार-बार ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बाद भी विद्युत पोल विभाग द्वारा सही नहीं किया गया, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तत्काल विद्युत सप्लाई सही करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी करनैलगंज भारत भार्गव, नायब तहसीलदार परसपुर जय शंकर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर, डीएसओ कृष्ण गोपाल पाण्डेय,  एक्सईएएन निमार्ण खंड 2 वीके त्रिपाठी, ए ई रामनिवास,  खंडविकास अधिकारी जेएन राव,सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान,थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, सीएचसी अधीक्षक लवकेश शुक्ला एवं सभी ग्रामों के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, सहित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस