ओमप्रकाश हत्याकांड के हत्या आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान
ओमप्रकाश हत्याकांड के हत्या आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजाटोला निवासी स्व0 ओमप्रकाश सिंह के आवास पर बुधवार को परसपुर विकास मंच के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा के साथ साथ एक पंचायत का आयोजन किया गया। परसपुर विकासमंच के अरुण सिंह ने बताया कि राजाटोला पश्चिमी वार्ड नम्बर 10 में ओम प्रकाश सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं बैठक का आयोजन कर मृतक ओमप्रकाश सिंह को नम आंखों से दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने बताया कि स्व0 ओमप्रकाश सिंह हत्याकाण्ड मामले के सभी आरोपियों का गांव वालों ने एक स्वर में सामाजिक वहिष्कार करने का निर्णय लिया । वही ग्राम वासियों ने मृतक के परिजनों को यथासम्भव मदद व सुरक्षा का आश्वासन दिया। वहीं प्रशासन से मृतक के परिजनों की सुरक्षा की मांग करते हुये कहा कि जिस पत्नी के ऊपर से पति व बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया हो उनकी परवरिश, शिक्षा कैसे सुनिश्चित हो सकेगी इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
वहीं इस दौरान वीपी सिंह ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि हत्या आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों की पुनःजांच करवाते हुये गुंडा एक्ट,जिलाबदर जैसी अन्य कार्यवाही की जानी चाहिए।ताकि भविष्य में ऐसी कुकृत्य घटना करने से पहले सौ बार सोचना पड़े।
इस अवसर पर विश्वनाथ प्रताप सिंह,प्रशांत सिंह सोमू,राघवेंद्र प्रताप सिंह,विपिन कुमार सिंह पिंकू,सुनील सिंह,शंकर दयाल सिंह,राहुल सिंह,सुभाष सिंह टिंकू,छोटेलाल मौर्या,विजय सिंह,सुकई मौर्या,संजय सिंह,मेवालाल सहित तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।

