बहुवन में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे स0भा0 जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह
बहुवन में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे स0भा0 जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के चलते क्षेत्र में काफी चर्चित नजर आ रहे है। क्षेत्र में किसी के यहाँ किसी भी समय पहुंचकर उसका हाल चाल लेना उनकी दिनचर्या बनी हुई है।
इसी क्रम में शनिवार देर शाम युवा समाजसेवी के बड़े भाई भारतीय जनता पार्टी सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह परसपुर क्षेत्र के बहुवन मदार मांझा निवासी ब्रिजन सिंह के यहाँ आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम (मुण्डन संस्कार) में पहुंचकर ब्रिजनसिंह की पोती को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी क्षेत्रियजनों से मुलाकात करते हुये सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर चर्चा भी किया।
इस अवसर पर पंकज सिंह,सन्तोष सिंह,रमन,सूरज,अभय, यश व सोनू सिंह सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।


