रिश्वतखोरी में फंसे चौकी प्रभारी निलंबित
रिश्वतखोरी में फंसे चौकी प्रभारी निलंबित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोंडा एसपी विनीत जायसवाल ने दी बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
गोंडा।। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए जनपद गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी प्रभारी उत्कर्ष पांडेय को रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं।
सूत्रों के अनुसार, बालपुर चौकी प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने एक फौजी से रिश्वत की मांग की थी। यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की।
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वतखोरी में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और इसे एसपी का भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
