आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर बलमत्थर में विविध कार्यक्रम आयोजित
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर बलमत्थर में विविध कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम बलमत्थर स्थित अमृत बाबा मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आटा मण्डल द्वारा परसपुर खण्ड कार्यवाह केपी सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अवध प्रान्त के सहप्रान्त प्रचारक संजय जी एवं जिला प्रचारक सतीश जी द्वारा डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, माधव सदाशिव गोलवलकर 'गुरुजी', भारत माता, भगवान श्रीराम व महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात ध्वज पूजन, प्रणाम व शस्त्र पूजन की विधि संपन्न की गई।
सहप्रान्त प्रचारक संजय जी ने अपने संबोधन में आरएसएस के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी और अब इसके 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। पूरे भारतवर्ष में यह शताब्दी वर्ष स्वर्णिम रूप में मनाया जा रहा है।"
वहीं, जिला प्रचारक सतीश जी ने कहा कि "संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन हुई थी, इसलिए यह दिन हम सभी स्वयंसेवकों के लिए ऐतिहासिक पर्व के रूप में है। इसी दिन शस्त्र पूजन की परंपरा भी निभाई जाती है।"
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन करते हुए जनमानस को राष्ट्रप्रेम और समर्पण का संदेश दिया। ध्वज प्रणाम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया एवं संघ विकीर्त किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा, गौ सेवा प्रमुख पदुम नारायण मिश्रा, दुर्गेश निगम, उमाकांत सिंह, लवकुश जी, गोरखनाथ जी, गुड्डू सिंह, मनमोहन सिंह, बलराम जी, गोविंद जी, अजय जी, संदीप जी, तेजस जी, शिवम जी सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



