अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधायक अजय सिंह ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद


परसपुर के मोहना गांव स्थित वृद्धाश्रम में फल एवं वस्त्र वितरित, बुजुर्गों की सेवा ही सच्चा कर्तव्य........विधायक अजय सिंह

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने सोमवार को ग्राम सभा मोहना स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग माताओं-पिताओं के बीच समय बिताया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को अंगवस्त्र व फल भेंट किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


जनप्रतिनिधि ने कहा कि “वरिष्ठ नागरिक हमारे जीवन के मार्गदर्शक हैं। उनके अनुभव, संस्कार और जीवन मूल्य हमारे समाज की थाती हैं। इनका सम्मान और सेवा करना ही हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए।”वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक और आत्मीय बना दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधि के स्नेह और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, कुट्टू सिंह सहित कई स्थानीय गणमान्यजन एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की और भविष्य में भी ऐसी सेवाभावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस