मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व प्रधान के पुत्र 30 अक्टूबर से करेंगे आमरण अनशन
मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व प्रधान के पुत्र 30 अक्टूबर से करेंगे आमरण अनशन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर की ग्राम पंचायत पसका में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान पुत्र एवं वर्तमान में प्रधान पद के प्रत्याशी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बी.एल.ओ. पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ और मनमानी की गई हैं।
श्री सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान कई पात्र मतदाताओं के नाम बिना कारण काट दिए गए, जबकि कुछ संदिग्ध नाम सूची में जोड़े गए हैं। उनका कहना है कि इस पूरे प्रकरण में वर्तमान प्रधान और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य किया गया है।
पीड़ित द्वारा उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को दिया गया शिकायती पत्रउन्होंने आरोप लगाया कि इस विषय में कई बार शिकायतें की गईं, परंतु प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। असंतोष जताते हुए उन्होंने घोषणा की है कि यदि शीघ्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह 30 अक्टूबर 2025 से उपजिलाधिकारी कार्यालय कर्नलगंज के प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
पीड़ित गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में की गई ये गड़बड़ियाँ ग्राम पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जाए, जिससे ग्रामीणों का लोकतंत्र पर विश्वास बना रहे।

