सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती को लेकर हुई बैठक विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती को लेकर हुई बैठक विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत नगर पंचायत स्थित विधायक कैम्प कार्यालय आटा में सोमवार को मण्डल अध्यक्ष परसपुर वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आगामी कार्ययोजना सहित पदयात्रा के सम्बंध में विशेष चर्चा परिचर्चा की गई।
इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा,जिलामंत्री विनय शर्मा एवं पूर्व जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नरायन सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयार की गई रूपरेखा को लेकर विभिन्न जानकारी साझा की।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह,देवनाथ सविता,बृजेश सिंह, अजीत सिंह सहित विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्षगण् और महामंत्री व मण्डल उपाध्यक्ष मौजूद रहे।


