भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के जन्मदिवस पर विधायक अजय सिंह ने दी शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर जताया स्नेह


भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के जन्मदिवस पर विधायक अजय सिंह ने दी शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर जताया स्नेह


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी के परसपुर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल सिंह का जन्मदिन इस वर्ष पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच विशेष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, जो कि मंडल अध्यक्ष के करीबी माने जाते हैं, ने स्वयं अपने कैम्प कार्यालय कडरू में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


     विधायक अजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “वंश बहादुर सिंह पार्टी संगठन की रीढ़ हैं। उनके अथक परिश्रम और समर्पण भाव से संगठन को निरंतर ऊर्जा मिलती है। मैं उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।”

    कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। हर ओर “जय श्रीराम” के जयघोष और वंश बहादुर अजय विधायक ,जय श्रीराम जय श्रीराम के जयकारों एवं बधाइयों की गूंज सुनाई दे रही थी। सभी ने मंडल अध्यक्ष को केक और मिष्ठान खिलाकर  शुभकामनाएं दीं।


       कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जनता और संगठन के बीच एक सशक्त सेतु बताया। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।उक्त समारोह का वातावरण पूरी तरह पारिवारिक, आत्मीय और उत्सवी बना रहा।भाजपा कार्यालय सजीव उत्सव स्थल जैसा प्रतीत हो रहा था जहां बधाइयों, भावनाओं और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।


     इस शुभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, संदीप सिंह, देवनाथ सविता,बृजेश सिंह,प्रदीप तिवारी,कुट्टू सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस