अपराधियों के हौसले बुलंद, रात्रि में बरामदे में सोई नाबालिग बालिका का अपहरण
अपराधियों के हौसले बुलंद, रात्रि में बरामदे में सोई नाबालिग बालिका का अपहरण
गोण्डा।। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ में बीती रात कुछ दबंगों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीती रात्रि को उसकी 13 वर्षीय बेटी बरामदे में सो रही थी। रात के तकरीबन दो बजे जब पीड़िता उठी यो विस्तर पर से बच्ची गायब थी। जिसकी सूचना उसने अपने पति को जरिये दूरभाष के दिया। काफी खोजबीन करने पर भी कहीं कोई पता नही चल सका। पीड़ित मां ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।वहीं पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम दूबे ,मोनू सिंह तथा दिनेश अवस्थी के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं ग्रामीणों आरोप है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं और गांव में भय का माहौल बनाए रखते हैं। इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि पर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए।
जहां सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं।
