राहुल सिंह चौहान की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से शिष्टाचार भेंट, चाचा श्री से प्राप्त किया आशीर्वाद
राहुल सिंह चौहान की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से शिष्टाचार भेंट, चाचा श्री से प्राप्त किया आशीर्वाद
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
लखनऊ।। रविवार को विकास खण्ड परसपुर के आटरवैशनपुरवा निवासी युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी से लखनऊ स्थित उनके आवास सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर श्रीसिंह ने आत्मीय मुलाक़ात करते हुए स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
समाजसेवी राहुल सिंह ने बताया कि भेंट के दौरान पार्टी के प्रति समर्पण, कार्य के प्रति निष्ठा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहने के संकल्प को दोहराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीचौधरी के कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व से ऊर्जा प्राप्त कर सभी कार्यकर्ताओं में नई उमंग का संचार होता है।इस आत्मीय भेंट के माध्यम से परस्पर स्नेह, मार्गदर्शन और संगठनात्मक संवाद की अभिवृद्धि हुई।भविष्य में भी ऐसी मुलाकातों से संगठन को सशक्त बनाने हेतु प्रेरणा मिलती रहे।
