सांसद ने किया तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ


सांसद ने किया तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

कर्नलगंज गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत तहसील कर्नेलगज स्थित सरयू डिग्री कॉलेज में शनिवार को सांसद खेल स्पर्धा के तहत तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।इस दौरान युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान द्वारा कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद करन भूषण सिंह का स्वागत करते युवा समाज सेवी राहुल सिंह चौहान

कार्यक्रम में विकास खंड कर्नलगंज व परसपुर के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद जैसे खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।वहीं एनसीसी के छात्र छात्राओं ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा सांसद को परेड के माध्यम से सलामी देते हुये स्वागत किया।


सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से ग्रामीण खेलों को नया मंच मिला है। उन्होंने बताया कि कैसरगंज क्षेत्र से अब तक 65 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ता उत्साह झलकता है। सांसद ने कहा कि यह प्रतियोगिता गांवों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में टीम भावना व अनुशासन विकसित करने का माध्यम बन रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस