राम-लक्ष्मण की आरती से हुई शुरुआत, दर्शकों ने ताड़का वध व धनुष यज्ञ की लीला का उठाया आनंद


सम्मय माता स्थान सहजौरा (लोहंगपुर) में रामलीला का भव्य मंचन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 

परसपुर गोण्डा।। ग्राम सहजौरा (लोहंगपुर) स्थित सम्मय माता स्थान पर आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव की शुरुआत राम-लक्ष्मण जी की आरती के साथ हुई। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आरंभ हुई लीला में दर्शकों ने भरपूर उत्साह और श्रद्धा से भाग लिया।रामलीला के प्रथम दृश्य में राक्षसों के अत्याचार से त्रस्त मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार पहुंचते हैं और साधु-संतों की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। गुरु वशिष्ठ की सलाह पर राजा दशरथ भारी मन से राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं।

रास्ते में मुनि विश्वामित्र जब साधुओं की हड्डियों का ढेर दिखाते हैं, तब श्रीराम प्रण करते हैं – "निशचर हीन करहूं महि, भुज उठाय प्रण कीन्ह।" इसके उपरांत ताड़का, खर और दूषण का वध कर वे साधुओं की तपस्या को निर्भय बनाते हैं।

राम, लक्ष्मण और विश्वामित्र जनकपुरी की ओर प्रस्थान करते हैं, जहां मार्ग में गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार कर श्रीराम अपनी करुणा और मर्यादा का परिचय देते हैं।फुलवारी प्रसंग और धनुष यज्ञ की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर रामकथा की लीलाओं में डूबे रहे।

इस पावन अवसर पर संरक्षक प्रमोद मिश्र, अध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय, तारकेश्वर चतुर्वेदी 'लंकेश', विजय मिश्रा सुंदरलाल, ओमप्रकाश पाण्डेय, टिंकू बाबा, निश्चलानंद पांडेय, पवन कुमार पाण्डेय, सुरेश मिश्र बाबा, दीपक मिश्रा, नरसिंह यादव, जटा शंकर पांडेय, अमन चतुर्वेदी, शशांक मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, अशोक कुमार पाण्डेय, राजेश मिश्रा, अनंत पाण्डेय, अमर, कैलाश सिंह, बेचई प्रसाद, दरोगा चौधरी, सालिक राम, कमलेश, पिंटू चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
खबर को छोटी करके लिख दीजिये

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस