विधायक अजय सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
पंचायती राज समिति के सदस्य मनोनीत होने पर कडरू तारा में हुआ सम्मान समारोह
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा की "पंचायती राज समिति" का सदस्य नामित किए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उनके पैतृक आवास कडरू तारा में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में करनैलगंज विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष—महंत आशीष गिरि, हरिओम ओझा और माधवराज तिवारी ने विधायक को पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पुष्प माला पहनाकर अपनी खुशी का इजहार करते मण्डल अध्यक्ष गण
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, भाजपा नेता इतेन्द्र सिंह गुड्डू, परसपुर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।विधायक अजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है, वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
वहीं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विधायक को मिली यह जिम्मेदारी न केवल क्षेत्र की आवाज को मजबूती देगी, बल्कि ग्राम्य विकास की दिशा में ठोस कार्य भी सुनिश्चित होंगे।

