खिचड़ी भोज आयोजन के दौरान ब्राह्मण दक्षिणा में शाल देकर किया सम्मानित
खिचड़ी भोज आयोजन के दौरान ब्राह्मण दक्षिणा में शाल देकर किया सम्मानित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सभा डेहरास में मकर संक्रांति के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक भव्य खिचड़ी भोज तथा शाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम सभा के सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। प्रधान पद प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 400 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें ग्रामवासियों के साथ-साथ आसपास के कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को विशेष सम्मान देने के लिए उन्हें खिचड़ी भोज में आमंत्रित किया गया,जिसमे भोज उपरांत शाल भेंटकर ब्राम्हणों को सम्मानित किया गया।
प्रधान पद प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार सिर्फ एक मौसम परिवर्तन का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह कृषि समुदाय के लिए भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
दूसरी ओर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता का प्रतीक है और ऐसे आयोजनों से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे एक-दूसरे की मदद करें और समाज में शांति तथा सौहार्द बनाए रखें।
