महाविद्यालय की आज की परीक्षा हुई स्थगित, निराश लौटे छात्र छात्राएं

 


महाविद्यालय की आज की परीक्षा हुई स्थगित, निराश लौटे छात्र छात्राएं

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में शनिवार को होने वाली परीक्षा विश्वविद्यालय के आदेश पर स्थगित कर दी गयी है। इस बावत जानकारी देते हुये महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ0 वीना सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश का अनुपालन करते हुये 17 जनवरी  शनिवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को होने वाली प्रथम समेस्टर की परीक्षा आगामी 20 जनवरी तथा तृतीय एवं पंचम समेस्टर की परीक्षा 27 जनवरी को सम्पन्न कराई जाएगी।

               महाविद्यालय से वापस निकलती छात्राये

वहीं मुख्य नियन्ता डॉ0 एसपी सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि महाविद्यालय में आदेश के प्राप्त होते ही तत्काल सूचना पट पर स्थगन आदेश के साथ साथ परीक्षा की अग्रिम तिथि की लिस्ट भी चस्पा करवा दी गयी,तथा विद्यालय के स्टाफ द्वारा आने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थगन की जानकारी से निरन्तर अवगत कराया जा रहा है।


इस दौरान आकस्मिक हुये स्थगन आदेश से परीक्षार्थी निराश होकर अपने गन्तव्य की ओर लौट गये।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस