एसआईआर समीक्षा बैठक काविधायक अजय सिंह ने लिया जायजा

 


एसआईआर समीक्षा बैठक काविधायक अजय सिंह ने लिया जायजा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम कडरू के बूथ संख्या 247 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दिकोली में मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने को लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।


समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर से मुलाकात कर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है, जिससे वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

नाम बढ़ोत्तरी का फॉर्म छः जमा करवाते विधायक अजय सिंह

उन्होंने जानकारी दी कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म संख्या 6, मृतकों अथवा विवाह के उपरांत स्थान परिवर्तन करने वाली महिलाओं के नाम विलोपित करने हेतु फार्म संख्या 7 तथा किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फार्म संख्या 8 भरवाए जा रहे हैं। मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार को बूथ पर 10 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म संख्या 6 भरे गए।

विद्यालय के छात्र छात्राओं को कॉपी पेंसिल वितरित करते विधायक अजय सिंह

कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेंसिल, रबर एवं कटर वितरित किए तथा उन्हें मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर प्रेम बहादुर उर्फ कुट्टू सिंह, बब्बू सिंह, सूर्यबली सिंह, जसवंत सिंह, उमाकांत सिंह, राहुल सिंह, हनुमान शरण सिंह, रमेश सिंह, अनिल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस