पौष पूर्णिमा स्नान के अवसर पर जिलाधिकारी ने पसका के त्रिमुहानी घाट का किया निरीक्षण, साधु संतों से मिलकर लिया आशीर्वाद

 




पौष पूर्णिमा स्नान के अवसर पर जिलाधिकारी ने पसका के त्रिमुहानी घाट का किया निरीक्षण, साधु संतों से मिलकर लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा



परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत सूकर खेत पसका में पौष पूर्णिमा को लगने वाले विशाल मेले के दौरान सरयू घाघरा त्रिमुहानी तट पर भोर पहर से ही स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मैया सरयू में स्नान कर भगवान वाराह के दर्शन किये।


    सरयू नदी का पूजन करती जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन

शनिवार दोपहर बाद जनपद की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लघु प्रयाग कहे जाने वाले पौराणिक मेले के निरक्षण करने के लिये पसका पहुंची। जहां पर त्रिमुहानी घाट पर मैया सरयू को पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया।



तदुपरांत कल्पवास कर रहे साधु सन्तों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और प्रसाद रूपी आशीर्वाद प्राप्त किया।स्नान घाट की साफ सफाई तथा ठण्ड से राहत को लेकर अलाव के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल किया।इस दौरान उन्होंने मेलार्थियों की सेहत सुरक्षा के बारे में विशेष ध्यान रखने हेतु प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

      कल्पवासी साधु संतों का आशीर्वाद ग्रहण करती डीएम

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कर्नलगंज नेहा मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी परसपुर सुशील कुमार पाण्डेय,सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान,पंचायती राज विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ,पसका पुलिस चौकी इंचार्ज सावन कुमार सिंह सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस