300 सौ वर्ष पुराने शिवालय के जीर्णोद्धार को लेकर संकल्प विकास फाउंडेशन ने विधायक को सौपा मांगपत्र,विधायक ने दिया आश्वासन


300 सौ वर्ष पुराने शिवालय के जीर्णोद्धार को लेकर संकल्प विकास फाउंडेशन ने विधायक को सौपा मांगपत्र,विधायक ने दिया आश्वासन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर की ग्राम पंचायत नन्दौर (बलगरपुरवा) में स्थित लगभग 300 वर्ष पुराने शिवाला मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर ग्रामीणों व सामाजिक संस्था ने आवाज उठाई है। ग्राम पंचायत की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले इस मंदिर की हालत वर्तमान में बेहद जर्जर हो चुकी है।

इस संबंध में संकल्प ग्रामीण विकास फाउंडेशन के बैनर तले नन्दौर निवासी रजनीश सिंह ओर से विधायक करनैलगंज अजय सिंह को पत्र भेजकर मंदिर के पुनर्जीर्णोद्धार हेतु सक्षम विभाग को निर्देशित करने की मांग की गई है। संस्था का कहना है कि मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि यदि समय रहते मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया तो यह ऐतिहासिक धरोहर नष्ट हो सकती है। ग्रामीणों ने इसे बचाने के लिए शासन-प्रशासन से शीघ्र पहल की अपेक्षा जताई है।वहीं परसपुर विकास मंच अध्यक्ष डॉ0अरुण सिंह के द्वारा भी जर्जर शिवालय के जीर्णोद्धार एवं परिसर के सुंदरीकरण की मांग पर सहमति जताई गई।

इस मांग पत्र पर पूजा सिंह, सावित्री सिंह, विनीता सिंह, कोमल सिंह, अंश सिंह, माया सिंह, आरती त्रिवेदी, रुबी त्रिवेदी, देवमती व सुमन गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। पत्र के माध्यम से सभी ने विधायक से संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों को आशा है कि जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से जल्द ही मंदिर का कायाकल्प होगा और यह धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रह सकेगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस